शहडोल:गोहपारू थाना क्षेत्र के छुहिरी, लेदरा और महुआटोला में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही

गोहपारू थाना क्षेत्र के छुहिरी, लेदरा और महुआटोला में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही 

शहडोल। जिले में अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध शहडोल पुलिस और खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को थाना गोहपारू क्षेत्र के ग्राम छुहिरी, लेदरा एवं महुआटोला में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे जेसीबी मशीन की सहायता से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार, उक्त गांवों में लंबे समय से अवैध रेत भंडारण की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय अग्रवाल ने थाना प्रभारी गोहपारू को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। साथ ही खनिज विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्यवाही करने के लिए कहा गया था।

निर्देशों के पालन में थाना गोहपारू पुलिस टीम और खनिज निरीक्षक अभिषेक पटले सहित पुलिस एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल ने तीनों गांवों में कार्यवाही की। इस दौरान अवैध रेत भंडारण को जेसीबी की मदद से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया गया।

पुलिस एवं खनिज विभाग की इस कार्यवाही का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण पर अंकुश लगाना और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।

Post a Comment

أحدث أقدم