शहडोल:मेडिकल कॉलेज में चाकू लेकर पहुंचे दो युवक, सुरक्षा गार्ड पर हमले की कोशिश

मेडिकल कॉलेज में चाकू लेकर पहुंचे दो युवक, सुरक्षा गार्ड पर हमले की कोशिश

शहडोल। बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवक चाकू लेकर पहुंचे। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सुरक्षा गार्ड ने उनसे पूछताछ की, तो एक युवक ने गार्ड पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।

हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। घटना की सूचना सोहागपुर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Post a Comment

और नया पुराने