शहडोल:पीएम आवास योजना के हितग्राही करें आवास करें पूर्ण- सीईओ जनपद

आवास निर्माण में विलंब एवं निर्देशो का पालन न होने पर होगी कार्यवाही- शिवानी जैन

शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन ने कहा है कि जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घियार, कतिरा एवं टेटका के ऐसे हितग्राहियों, जिन्हें आवास निर्माण हेतु शासन द्वारा स्वीकृत राशि प्रदान की जा चुकी है, इसके बावजूद उनके आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण नहीं कराया गया है वे आवास को पूर्ण कराएं अथवा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। 

     उन्होंने बताया कि इस संबंध में कार्यालय जनपद पंचायत जयसिंहनगर द्वारा संबंधित तहसीलदार, तहसील जयसिंहनगर को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई हेतु हितग्राहियों की सूची प्रेषित की गई है। सूची में ग्राम पंचायत घियार के 04 हितग्राही, ग्राम पंचायत कतिरा के 07 हितग्राही, ग्राम टेटका के 01 हितग्राही के नाम शामिल है। सूची के अनुसार कई हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य प्लिंथ स्तर अथवा अन्य अपूर्ण स्तर पर लंबित हैं, जबकि कुछ हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु एक से अधिक किश्तों की राशि भी जारी की जा चुकी है। हितग्राहियों की सूची जिस पर कार्यवाही होना है । 

     प्रशासन द्वारा संबंधित हितग्राहियों से अपेक्षा की गई है कि वे शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए करते हुए अपने आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं। आवास निर्माण में अनावश्यक विलंब एवं योजना के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित हितग्राहियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने