शहडोल:एशियन वुमेंस चैपियंस ट्रॉफी पहुंची शहडोल, खिलाड़ियो एवं छात्राओ ने निकाली रैली

एशियन वुमेंस चैपियंस ट्रॉफी पहुंची शहडोल, खिलाड़ियो एवं छात्राओ ने निकाली रैली

शहडोल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 19 से 8 नवम्बर तक आयोजित होने वाली एशियन वुमेंस चैपियंस ट्रॉफी के प्रचार-प्रसार एवं खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विजेता ट्रॉफी का भ्रमण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 नवंबर को विजेता ट्रॉफी शहडोल पहुंची। शहडोल के जय स्तंभ चौक पर संतोष लोहानी, भोपाल रत्नम ने हरी झंडी दिखाकर ट्रॉफी भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी शामिल रहें। ट्रॉफी के साथ निकाली गई रैली जयस्तम चौक से प्रारंभ होकर गांधी चौक होते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम में संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि एशियन वूमेन चौंपियन ट्रॉफी का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। इसके तहत विजेता टीम को प्रदान की जाने वाली ट्रॉफी का भ्रमण मध्य प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं नर्मदापुरम में कराया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم