शहडोल:सोहागपुर पुलिस द्वारा NDPS के तहत कार्यवाही अवैध नशीली गोलियां एवं गांजा बरामद कर 01 आरोपी गिरफ्तार

 सोहागपुर पुलिस द्वारा NDPS के तहत कार्यवाही 

अवैध नशीली गोलियां एवं गांजा बरामद कर 01 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय तथा भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 04.11.2026 को थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र सोनी उर्फ गोलू उर्फ मौसी पिता सुरेश सोनी, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, वर्मन मोहल्ला, सोहागपुर, जिला शहडोल के घर से विधिवत वैधानिक तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से NITRAZEPAM TABLETS IP NITZASCEN-10 की कुल 1548 नशीली गोलियां, तथा 298 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी का एक अदद् एंड्राइड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। बरामद नशीली गोलियों की कीमत लगभग 7,000 रुपये, गांजे की कीमत 3,000 रुपये एवं मोबाइल की कीमत 10,000 रुपये, इस प्रकार कुल जब्त मशरूका कीमत लगभग 20,000 रुपये है।

पूछताछ में आरोपी द्वारा नशीली गोलियां एवं गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने घर में छिपाकर रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी सतत् तलाश सोहागपुर पुलिस द्वारा जारी है।

जप्त मशरूका - 

1548 नग नशीली गोलियां – कीमत 7,000 रुपये।

298 ग्राम गांजा – कीमत 3,000 रुपये।

01 वीवो एंड्राइड मोबाइल फोन – कीमत 10,000 रुपये।

कुल मशरूका कीमत – 20,000 रुपये।


सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि भागचंद चौधरी, उ.नि. नेहा उइके, प्र.आर. पंकज पयासी, म.प्र.आर. बसंता सिंह श्याम, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बैस, आरक्षक वीरेन्द्र पटेल, महिला आरक्षक मंजू साहू एवं चालक आरक्षक ब्रजराज डाबी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم