एकात्मानवाद-दर्शन के प्रणेता की भाजपा ने मनाई पुण्यतिथि
विजय पवार की खास रिपोर्ट
बालाघाट। नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के रूप में ‘‘एकात्मानवाद-दर्शन’’ पर व्याख्यान माला का आयोजन करने के साथ ही समर्पण निधी एकत्रीकरण व भाजपा का ध्वज फहराकर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूवात पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई, जिस कार्यक्रम में
भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षद भाई पटेल, सत्यनारायण अग्रवाल, दिलीप चौरसिया, राजेश बेदी, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर,गणेश अग्रवाल, राजेंद्र चौकसे,अनीष मेमन, गजेन्द्र भारद्वाज, सुनील खटोले, अजय सोनी, राजेन्द्र शुक्ला, पार्षद राज हरिनखेरे, मानक बर्वे,संगीता खगेश कावरे,वकील वाधवा,योगिता विनय बोपचे, जैनेन्द्र कटरे,राजेन्द्र चौधरी, सुदीप जैन, अमर सिंह ठाकुर, राजेश लिल्हारे,योगेश पप्पू बिसेन,नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, मनोज हरिनखेरे, भारत चौधरी, हीरा सिंह भाटिया, खिमेन्द्र गौतम, सिध्दांत बाजपेयी, के साथ ही पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित हुऐ अपने उद्बोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कहा की आज हम ११ फरवरी पं.दीनदयालजी की जयन्ती समर्पण दिवस के रूप मनाते हैं जिसमें कार्यकर्ता अर्थ के रूप में अपना सहयोग संगठन को देता है जिससे हमारी गतिविधियाँ संचालित होती हैं वहीं पण्डित जी ने सरल शब्दो में एकात्मानवाद दर्शन का विचार हमें दिया है हमारा संगठन व सरकार सबका साथ - सबका विकास के साथ काम कर रहे है। इस देश और समाज को विकास की नई राह पर हम ले जा रहे है, इसी भाव से कि समस्त 140 करोड़ देशवासियों का विकास देश का विकास है।
पं.दीनदयालजी ने दिया हमें अन्त्योदय का विचार-: हर्षद पटेल
कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलने वाली भारतीय जनता पार्टी अगर बनी है, तो पं. दीनदयालजी के विचारों से ही बनी है। हमारी केन्द्र सरकार भी एकात्मानवाद दर्शन के सिद्धांत पर चल रही है, जिसका परिणाम है कि योजनाओं का सफल संचालन कर जनमानस को लाभ पहुंचाने का प्रयाश हम कर रहे हैं, इसमें हमें आप जैसे कार्यकर्ताओं की भी आवश्यकता है जिनके माध्यम से हम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर पं॰ दीनदयालजी के अन्त्योदय के सपने व संकल्प को पूरा कर सकें वहीं आज देश में विकास गति की बात की जाये तो केन्द्र में सरकार बनने के बाद हमने जो विकासरूपी बाण छोड़ा था, उसका प्रतिफल है कि आज हर वर्ग, हर आयु के लोगों को उसका लाभ मिल रहा है। सभी से एकात्म मानववाद- दर्शन का अनुसरण करने संकल्प दिलाया। हर्षद भाई ने आज नगर में आयोजित आयोजनमें शामिल होकर अपने विचार रखे। जिस अवसर पर अनेक कार्यकर्ताओं ने समर्पण निधी उनके हस्ते समर्पित करी।
बालाघाट नगर के सभी नगर केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में दिलीप चौरसिया,सत्यनारायण अग्रवाल, सुरजीत सिंह ठाकुर, गजेन्द्र भारद्वाज, राजेश लिल्हारे, सुनील खोटोले, संजय खण्डेलवाल, अजय सोनी, सुधीर चिले, ने भी अपने विचार व्यक्त कर पंडितजी को याद किया, उन्होने कहा कि हम सबको पंडीतजी के बताये हुये मार्गो का अनुशरण कर उनके दिये गये उपदेशो का पालन कर देश व समाजहित में महती भूमिका निभाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजली अर्पित करे।
إرسال تعليق