विदाई से पहले वोट देने मतदान केन्द्र पहुंची दुल्हन
शहडोल। शहडोल जिले के बुढ़ार तहसील के ग्राम बेम्हौरी में कल गुरुवार की रात कविता साहू की बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार की सुबह दुल्हन बनी कविता ने मंडप से सीधे बूथ क्रमांक 270 आंगनबाड़ी केंद्र क्र.2 बेम्हौरी पहुंची। कविता ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया। दुल्हन के पिता संतोष साहू ने बताया कि विदाई के बाद कविता ने मतदान करने की इच्छा जताई। इस पर उन्होंने दूल्हे पक्ष से बात की। वे भी तैयार हो गएं। ससुराल जाने से पहले कविता ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर ग्राम पड़मनिया शहडोल अपने ससुराल चली गई।

إرسال تعليق