शहडोल:विद्यार्थी प्रतिभा के धनी, प्रतिभाओ को निखारने की आवश्कता- कमिश्नर

 

विद्यार्थी प्रतिभा के धनी, प्रतिभाओ को निखारने की आवश्कता- कमिश्नर

शहडोल। खूब पढ़ेंगे और आगे बढ़ेगे कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने कहा कि विद्यार्थियों में कुछ न कुछ प्रतिभा जैसे गायन, खेल, पढ़ने जैसी अन्य प्रतिभाएं अवश्य होती है, विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियां भी  जरूरी है। कमिश्नर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा दंे और उनका भविष्य बनाए। उक्त विचार कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने आज मानपुर तहसील के एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजौरी में स्कूल चले हम अभियान  के तहत आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।

        कमिश्नर ने कहा कि बच्चों की शिक्षा कैसी चल रही है यह देखने के लिए अभिभावको भी स्कूल आना चाहिए, विद्यालय में कुछ न कुछ गतिविधियां होती रहे जिससे विद्यार्थी विद्यालय हर्षाेल्लास के साथ आए। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने कहा की अभिभावक बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजें जिससे बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ साथ आस पड़ोस के बच्चो को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करें और शिक्षा का महत्व जिम्मेदारी के साथ बताएं। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालय का बेहतर वातावरण निर्मित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने कहा कि विद्यार्थियांे को प्रार्थना के समय अखबारों में आई सामान्य ज्ञान की चीजें प्रतिदिन बताए जिससे सामान्य ज्ञान बेहतर हो सकें, विद्यार्थी  जितना पढ़ेगा उतना आगे बढेगा।

      प्रवेश उत्सव के दौरान कमिश्नर ने विद्यार्थियों से  उनके विशेष रूचि के बारे में भी जानकारी ली। जिस पर छात्रा केशवी बैगा एवं रश्मि बैगा ने अपनी विशेष रूचि गायन बताई और कमिष्नर ने समक्ष गीत प्रस्तुत की। इसी प्रकार अन्य छात्र-छात्राओं ने अपनी रूचि बताई। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत फूल बिखेर कर व तिलब लगाकर किया। कमिश्नर ने विद्यार्थियों से हाल ही में हुए चुनाव, देश के प्रधानमंत्री का नाम, प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम जैसे अन्य प्रष्न पूछे जिस पर विद्यार्थियों ने सही-सही जवाब  दिये, जवाब सही होने पर कमिश्नर ने विद्यार्थियों की सराहना भी की।

     इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती बेला प्रजापति, संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, अपर संचालक लोक षिक्षण सुखदेव मरावी सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक व अन्य नागरिक उपस्थित थें।

Post a Comment

أحدث أقدم