शहडोल:बच्चे देश का भविष्य, एक भी बच्चा प्रवेश से नही रहे वंचित, -कमिश्नर

 बच्चे देश का भविष्य, एक भी बच्चा प्रवेश से नही रहे वंचित,  -कमिश्नर

शहडोल। "स्कूल चलें हम" अभियान के तहत आज  शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओदरी में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने सहभागिता निभाई। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य है, एक भी बच्चा प्रवेश के लिए वंचित न रहें यह कार्य सब को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि  बच्चो को पढ़ने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभिभावक, सरपंच, पंच व वरिष्ठजनो को आगे आना होगा तभी बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर   सकेगे। कमिश्नर ने कहा कि शिक्षक यह विशेष ध्यान रखे कि स्कूल से निकालने वाले विद्यार्थियों का प्रवेश कहा हुआ और किस स्कूल में तथा स्कूल में प्रवेश हुआ या नहीं इसकी जानकारी रखें। कमिश्नर ने नवप्रवेशित छात्र अमित कुमार पनिका से परीक्षा परिणाम व अन्य जानकारी ली।

  कमिश्नर ने कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक और फूल माला के साथ स्वागत किया।  कमिश्नर ने स्कूल प्राचार्य से मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए की विद्यार्थियों   को मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन दिलाना सुनिश्चित करेंगे। कमिश्नर ने स्कूल प्राचार्य को निर्देश दिए कि गांवों में जाए और शत प्रतिशत विद्यार्थियों को विद्यालय में लाया जाए।

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, अपर संचालक लोक शिक्षण सुखदेव मरावी सहित शिक्षक, छात्र-छात्राए,अभिभावक उपस्थित थे।

Post a Comment

أحدث أقدم