100 बाढ़ पीडितों को वितरित की गई 18 वस्तुओं की बाढ़ राहत सामग्री
अमर सक्सेना
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण शाहजहांपुर द्वारा बाढ़ पीडितों को निःशुल्क राहत सामग्री वितरित की गई। आपको बता दें कि वार्ड नम्बर 30 गदियाना जलालनगर बाहर चुंगी में सर्वे के अनुसार नायव तहसीलदार निवेदिता ठाकुर, पार्षद पति छंगेलाल राठौर एवं लेखपाल विवेक त्रिवेदी, नगरमंत्री सुरेन्द्र सक्सेना की मौजूदगी में लगभग 100 बाढ़ पीडितों को राहत सामग्री किटों का वितरण किया गया। राहत सामग्री में 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो चना की दाल, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, 1 लीटर सरसों का तेल, 1 किलो नमक, 10 किलो आलू, 5 किलो लाई, 2 किलो भूना चना, 1 किलो गुड़, 10 पैकेट बिस्कुट, 1 पैकेट माचिस, 1 पैकेट मोमबत्ती, 2 नहाने के साबुन, 1 पानी की बोतल, 1 तिरपाल 10x12 फिट आदि सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री पाने वालों में गिरजा शंकर, प्रीति देवी, जगपाल सिंह, पप्पू, गौरी, उदयवीर, नन्ही देवी, मुन्नू सिंह, पिंकू, मुनीस, पूनम सिंह, कारन सक्सेना, प्रीति सक्सेना, रीना देवी, रामनिवास, मोहम्मद अब्दुल, खिलौना देवी, रहमत, रीना देवी, अफसाना, रजनी देवी, नाजमा, सुनीता, नफीसा, प्रदीप, रामकुमार, संतोष, महमूद, लकी, रामरतन, शीला देवी, रेशमा, शबनम, विमल किशोर, कमरजहां, कन्हैया लाल, रमेश, शबनम, मेहरबानो, वंदना देवी, चंदन सक्सेना, लाला, साजिद, लक्ष्मी देवी, रेनू, विजय कुमार, मुन्ना अली, रमेश चंद आदि शामिल रहे।

إرسال تعليق