शहडोल:स्कूलों का निरीक्षण करें सभी विभागीय अधिकारी- कमिश्नर

 जल जीवन मिशन के कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं- कमिश्नर

उल्टी दस्त होने पर तत्काल सूचना दें- कमिश्नर

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने शहडोल संभाग के सभी विभागीय अधिकारियेां को भ्रमण के दौरान स्कूलों का सतत रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान शासकीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करें तथा देखें कि स्कूल में शिक्षक समय पर उपस्थित होकर अपना शैक्षणिक कार्य कर रहें है अथवा नहीं। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षक की जानकारी, अधिकारी कमिश्नर कार्यालय को मुहैया कराएं। कमिश्नर ने कहा है कि स्कूलों से मनमाने तौर पर अनुपस्थित शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। कमिश्नर ने स्कूलों के भ्रमण के दौरान मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि शहडोल संभाग की सभी शासकीय शालाओ में विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराना हम सब की जवाबदेही है। स्कूलों के निरीक्षण के कार्य को सभी अधिकारी अति गंभीरता से लें। कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने उक्त निर्देश आज समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी भ्रमण के दौरान छात्रावासों का भी निरीक्षण करें तथा छात्रावासों की स्थिति के संबंध में अपना प्रतिवेदन उपायुक्त जनजाति कल्याण विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कमिश्नर ने छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण कार्य की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण समय पर कराना सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने जनजाति कार्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे छात्रवृत्ति वितरण में हो रहे गतिरोध को दूर करने के लिए उच्च स्तरीय अधिकारियेां से चर्चा करें तथा छात्रवृति वितरण में आ रहे गतिरोध को तत्काल दूर करने का प्रयास करें। बैठक में शासकीय शालाओ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क किताब वितरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने उप संचालक शिक्षा शहडोल संभाग को निर्देश दिए कि शहडोल संभाग की शासकीय शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सभी विषयों की किताबें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा जिन विषयों की किताबें उपलब्ध नहीं हुई है उसकी कक्षावार सूची बनाकर आज ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कमिश्नर ने सीएम राईज स्कूलों के निर्माण की प्रगति की जिले वार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सीएम राईज स्कूलों का निर्माण प्राथमिकता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि सीएम राईज स्कूलों के निर्माण में उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं। शिक्षा विभाग के अधिकारी सीएम राईज स्कूलों के निर्माण कार्यों का सतत रूप से समय-समय पर निरीक्षण करें तथा देखें कि स्कूलों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है या नहीं। बैठक में कमिश्नर ने जल जीवन मिशन के कार्याें की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्य उच्च गुणवत्ता के होने चाहिए इसमें लगने वाली निर्माण सामग्री भी उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। कमिश्नर ने लेाक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल जीवन मिशन के कार्यों का सतत रूप से निरीक्षण करें तथा देखें की निर्माण एजेन्सी ने गुणवत्ता युक्त निर्माण सामग्री लगाया है अथवा नहीं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों से जल जीवन मिशन के कार्यो में घटिया स्तर की निर्माण सामग्री लगाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं इन शिकायतों को अधिकारी अति गम्भीरता से लें और जल जीवन मिशन के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। कमिश्नर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियेां को निर्देश दिए है कि लोगों को वर्षा काल में स्वच्छ और शुद्ध पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय अधिकारी अथवा अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों का सतत रूप से निरीक्षण करें और लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में उल्टी दस्त होने की सूचना मिलने पर इसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में कमिश्नर ने सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की भी समीक्षा की ।

बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश, उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिशा पाण्डेय, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण कंपनी शिशिर श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री जल संसाधन आरपी सिंह, संयुक्त संचालक कृषि जेएस पेंद्राम,उपायुक्त सहकारिता सुरेखा आनन्द, अधीक्षण यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सुनील परमार, उपायुक्त जनजाति कार्य विभाग श्रीमती ऊषा सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शहडोल डॉ एके लाल, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم