अमलाई पुलिस द्वारा इंजीनियरिंग छात्र पर जानलेवा हमले के आरोपियों को किया गिरफ्तार
शहडोल। फरियादी राकेश कुमार यादव निवासी वार्ड नं. 20 टका टोला बटुरा, थाना अमलाई, जिला शहडोल, म.प्र., के द्वारा थाना अमलाई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गइ थी, आरोपी विजय यादव एवं अन्य के द्वारा फरियादी के साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया था जिससे फरियादी एवं उसके परिवार को गंभीर चोटें आईं थी। रिपोर्ट पर थाना अमलाई में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस ने तत्परतापूर्वक दो मुख्य आरोपियों विजय यादव एवं उसके भाई राकेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल दाखिल कराया गया।

إرسال تعليق