कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को पुणे (महाराष्ट्र) से किया दस्तयाब
शहडोल। थाना कोतवाली अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली एवं सायबर सेल को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गए एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 10,000 रु. का नगद ईनाम की उद्घोषित किया गया था।
जिस पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत जांच प्रारंभ की एवं बालिका के परिजनों से आवश्यक सूचनाएँ एकत्रित की। पुलिस की टीम ने पुणे (महाराष्ट्र) रवाना होकर विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया एवं सायबर सेल के सहायता के माध्यम से बालिका को सुरक्षित पाया एवं प्रक्रिया पूरी करते हुए सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर उनके चेहरे की मुस्कान वापस लौटाई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में सउनि. सुरेश अहिरवार, प्र.आर. हीरा सिंह, म.प्र.आर. सोनी नामदेव एवं सायबर सेल से सत्यप्रकाश मिश्रा एवं हिमवंतचन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق