शहडोल:शहडोल पुलिस द्वारा 02 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी

शहडोल पुलिस द्वारा 02 नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी


शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा लंबित गुमशुदगी नाबालिग बालक/बालिका के प्रकरणों की समीक्षा की गई थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरणों का आवलोकन कर थाना प्रभारियों को दस्तयाबी हेतु समुचित निर्देश दिये गए थे, जिसके तारत्म्य मे बुढ़ार पुलिस द्वारा उज्जैन से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की गई।

दिनांक 21.08.24 को थाना बुढ़ार अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर थाना बुढ़ार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

जिसके उपरांत बुढ़ार पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। जिस पर 27.08.24 को नाबालिग बालिका को स्थानीय ग्राम खेतौली, थाना सोहागपुर, जिला शहडोल से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार निरी. संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि. गुलाम हुसैन, सउनि. अधिराज सिंह, आर. महेश पटेल, आर. मयंक मिश्रा एवं महिला आरक्षक कीर्ती अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इसी क्रम में दिनांक 16.04.24 को थाना पपौंध अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की गुमशुदा रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज करायी गई थी। जिस पर थाना पपौंध में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

जिसके उपरांत पपौंध पुलिस द्वारा परिजनों से महत्तवपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर पतासाजी की गई एवं सूचना मिलने पर दस्तयाबी हेतु तत्काल रवाना हुए। जिस पर 27.08.24 को नाबालिग बालिका को स्थानीय पपौंध, जिला शहडोल से दस्तयाब कर सही सलामत परिजनों को सुपुर्द किया। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पपौंध के नेतृत्व में सउनि. गुलाब सिंह, प्र.आर. रतन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم