शहडोल:पुलिस की सक्रियता से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी

पुलिस की सक्रियता से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी


शहडोल। थाना खैरहा के अप. क्र. 221/24 धारा 137 बी.एन.एस के अंतर्गत गुम हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने चंद घंटों में दस्तयाब कर लिया है। यह सफलता पुलिस की त्वरित और सक्रिय कार्यवाही का परिणाम है।

घटनाक्रम इस प्रकार है कि थाना खैरहा में 2/8/24 को एक नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खैरहा और उनकी टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए बालिका की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन की और कई स्थानीय लोगों से संपर्क किया।

लगातार प्रयासों और सक्रियता के चलते, पुलिस ने कुछ घंटों में ही बालिका को राजेंद्रग्राम, जिला अनूपपुर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित और सक्रिय कार्यवाही ने न केवल बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा उ.नि. दिलीप सिंह के नेतृत्व में सउनि. रामकरण सिंह, प्र.आर. रामनाथ बांधव म.आर. आशा सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم