थाना खैरहा पुलिस की तत्परता से बच्ची सुरक्षित
शहडोल। 2 अगस्त 24 को थाना प्रभारी खैरहा और उनकी टीम बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे जब उन्हें प्राथमिक शाला अर्झुला के प्रधानाध्यापक द्वारा सूचना मिली कि एक अज्ञात 2 वर्षीय बच्ची कई घंटों से स्कूल के पास खड़ी है और रो रही है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची की फोटो क्षेत्र के ग्रुपों में शेयर कर और स्थानीय लोगों से संपर्क कर जानकारी जुटाई। पता चला कि बच्ची लखवारिया की भूरी बाई बैग की पुत्री है जो खेलते-खेलते ग्राम अर्जुला पहुंच गई थी।पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके मामा रंजन बैगा के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की सजकता, तत्परता से बच्ची को उसके परिजन तक पहुंचाया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खैरहा उ.नि. दिलीप सिंह के नेतृत्व में सउनि. रामकरण सिंह, आर. गिरिराज कंसाना, सतीश चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही।
إرسال تعليق