सांस्कृतिक कार्यक्रमो में शासकीय एमएलबी स्कूल प्रथम
शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल में स्वतंत्रता दिवस
उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु ज्ञानोदय, , शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई, शासकीय आवासीय ज्ञानोदय स्कूल विचारपुर सहित
अन्य विद्यालयो के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो की
प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम
में प्रथम शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई बाई विद्यालय शहडोल, द्वितीय शासकीय रघुराज क्रमांक 2 विद्यालय शहडोल व तृतीय स्थान शासकीय ज्ञानोदय विचारपुर
प्राप्त किया।

إرسال تعليق