शहडोल: परेड़ में विशेष पुलिस बल और एनसीसी बालक सीनियर को मिला प्रथम पुरूस्कार

 परेड़ में विशेष पुलिस बल और एनसीसी बालक सीनियर को मिला प्रथम पुरूस्कार

शहडोल।  संभागीय मुख्यालय शहडोल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह महात्मा गॉधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आकर्षक परेड़ का प्रदर्षन किया गया। परेड़ में प्रथम पुरूस्कार विशेष सशस्त्र पुलिस बल, द्वितीय जिला पुलिस बल, तृतीय जिला पुलिस बल महिला, अशस्त्र बल में प्रथम एनसीसी बालक सीनियर,द्वितीय होमगार्ड व एनसीसी कन्या सीनियर  को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


Post a Comment

أحدث أقدم