शहडोल:खाद्य पदार्थों का किया गया औचक निरीक्षण

खाद्य पदार्थों का किया गया औचक निरीक्षण

शहडोल। कलेक्टर तरूण भटनागर के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला शहडोल की टीम द्वारा जयसिंहनगर एवं व्यौहारी  में संचालित खाद्य सामग्री दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस. के. तिवारी द्वारा जयसिंहनगर बस स्टैंड में संचालित वर्षा रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के भंडारण स्थल एवं परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की निर्देश दिए गए, तथा नारियल लड्डू और रबड़ी के सैंपल जांच के लिए लिए गए।  इसी प्रकार बस स्टैंड पर संचालित जय माता दी पान पैलेस एवं डेली नीडस से बटर, मिल्क एवं सोयाबीन के सैंपल तथा एवन डेली नीड्स से नारियल पानी एवं केक के सैंपल एवं व्यौहारी  में संचालित दावत रेस्टोरेंट से चावल के सैंपल लिए गए तथा सैंपल को जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है प्रयोगशाला से प्राप्त परिणामों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم