शहडोल:स्वच्छता ही सेवा है और यह सब की जिम्मेदारी

स्वच्छता ही सेवा है और यह  सब की जिम्मेदारी

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित किये गए कार्यक्रम

शहडोल।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत गंदगी और प्लास्टिक के उपयोग को कम करना ताकि हमारे पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए जा सके।  सभी लोगो को अपने आसपास की साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए स्वच्छता ही सेवा है और यह हम सब की जिम्मेदारी है।

    इसी कड़ी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद पंचायत बुढार के शासकीय हाई स्कूल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रिलायंस फाउडेशन द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों ने साफ-सफाई कार्य में श्रमदान किया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता से संबंधी चित्रकला, जागरूकता रैली भी निकाली गई तथा स्वाच्छता ही शपथ दिलाई गई।  चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर रिलायंस फाउडेशन के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, स्कूली छात्र-छात्राएं  उपस्थित थें।

Post a Comment

أحدث أقدم