शहडोल:बाईक से गिरकर घायल हुए व्‍यक्ति को पुलिस ने तत्‍काल पहुंचाई सहायता

बाईक से गिरकर घायल हुए व्‍यक्ति को पुलिस ने तत्‍काल पहुंचाई सहायता

शहडोल। 25 सितंबर 24 को कंट्रोल रूम 'डायल 100' को गोहपारू थाना अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि पुष्‍पेन्‍द्र सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी पाली जो अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, बाइक से गिरने के कारण ग्राम असवारी के पास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना प्राप्त होते ही 'डायल 100' एफ.आर.वी. मौके पर तुरंत पहुंची और हालात का जायजा लिया गया। घायल व्यक्ति को माथे एवं चेहरे पर गंभीर चोट लग गई थी जिस पर पुलिस स्‍टाफ ने उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए एफ.आर.वी. वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू में भर्ती कराया गया। पुलिस की सक्रियता से घायल को त्‍वरित उपचार मिल सका। 

इस सहायता कार्य में आरक्षक मोनू शर्मा एवं पायलट हरिशंकर नाथ की सराहनीय भूमिका रही। उनकी तत्परता और समर्पण की बदौलत घायल व्यक्ति को समय पर इलाज मिल सका।






Post a Comment

أحدث أقدم