आसान हो रही राजस्व विभाग की सेवाएं
जिले में राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण
शहडोल। प्रदेश सरकार किसान, युवा तथा महिलाओ एवं गरीब वर्ग के सुविधाओ में विस्तार तथा उनका जीवन सहज एवं सरल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को राजस्व संबंधी समस्याओ के निराकरण के लिए 18 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व महा अभियान चलाकर वर्षाे से लंबित समस्याओं एवं राजस्व प्रकरणों का निराकरण कराया गया है। नागरिकों की सुविधा के लिये प्रदेश स्तर पर चलाए गये राजस्व महाअभियान के 2 चरण कारगर सिद्ध हुआ है।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के समस्त जनपद पंचायतो में राजस्व महा अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा किया गया।
शहडोल जिले में राजस्व महा अभियान के तहत 18 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व प्रकरणोें का निराकरण किया गया। राजस्व महा-अभियान केे तहत अभिलेख दुरूस्तीकरण के 61, नामांतरण के 884, नक्षा तरमीम के 80278 एवं समग्र ई-केवाईसी 408363, बटवारा के 126, आरसीएमएस के 2350, राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।
गौरतलब है कि राजस्व महा अभियान के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, श्रीमती अमृता गर्ग, श्रीमती प्रगति वर्मा, नरेंद्र सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अन्य मैदानी अमले द्वारा राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।
एक टिप्पणी भेजें