शहडोल:शहडोल में रात्रि के समय बुजुर्ग व्यक्ति का सहारा बनी डायल 100 साधन नहीं मिलने पर सुरक्षित घर तक पहुँचाया

 शहडोल में रात्रि के समय बुजुर्ग व्यक्ति का सहारा बनी डायल 100 साधन नहीं मिलने पर सुरक्षित घर तक पहुँचाया

शहडोल। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में  17-12-2024 को आधी रात में सूचना प्राप्त हुई। शहडोल के थाना धनपुरी क्षेत्र में आजाद चौक से एक बुजुर्ग व्यक्ति को अपने गांव जाने के लिए कोई भी साधन नहीं मिल रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्ति पर तत्काल धनपुरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 स्टाफ आरक्षक सतवंत सिंह एवं पायलेट धनी राम सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि शोभई पाल उम्र 65 साल जबलपुर से आये थे, जिन्हे अपने गाँव बेमोरी जाने के लिए रात्रि में कोई साधन नहीं मिल रहा था। डायल-100 जवानों द्वारा एफ आर व्ही वाहन से बुजुर्ग व्यक्ति को उनके गाँव बम्हौरी पहुँचाया गया। देर रात सहायता के लिए बुजुर्ग व्यक्ति के परिजन द्वारा डायल-100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया। 



Post a Comment

أحدث أقدم