शहडोल:नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी सीधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी सीधी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

शहडोल। थाना सीधी अंतर्गत निवासी नाबालिग पीड़िता, ने  25.07.2024 को महिला थाना शहडोल में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी राजकुमार भुर्तिया, पिता गुरुदत्त भुर्तिया, निवासी ग्राम कुदरा, थाना गोहपारु, जिला शहडोल से हुई थी। आरोपी राजकुमार ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया एवं शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद आरोपी राजकुमार फरार हो गया था।

पीड़िता द्वारा थाना गोहपारु में शिकायत किए जाने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। जिसपर 15.12.24 को फरार आरोपी राजकुमार भुर्तिया पिता गुरुदत्त भुर्तिया, नि. ग्राम कुदरा, थाना गोहपारू, शहडोल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم