पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की अपराध समीक्षा बैठक
अनूपपुर । पुलिस अधीक्षक शहडोल रामजी श्रीवास्तव द्वारा समस्त थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में चिन्हित अपराधों, लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायत, लंबित खात्मा-खारिजी, वारंट तामीली, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आदि विभिन्न विषयों के अंतर्गत समीक्षा करते हुए कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गए। बैठक में समस्त एस.डी.ओ.पी एवं समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्षांत को दृष्टिगत रखते हुए लंबित अपराध, मर्ग, चालान के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। जनता की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए समयसीमा में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति नजर आये इस हेतु हर संभव प्रयास करें। अवैध कबाड़, सूदखोरी, जुआ/सट्टा के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करें। प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां सतत् रूप से जारी रखी जाये एवं नियमानुसार बाउंड ओव्हर की कार्यवाहियां की जाये। सक्रिय आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिला बदर एवं रासुका की कार्यवाही प्रस्तावित की जायें। अवैध शराब एवं नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जाये एवं बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं गांजा आदि की खेप पकड़कर संगठित तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायें।
वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु थाना क्षेत्र में दुर्घटनाओं के कारणों का सुक्ष्मता से परीक्षण करते हुए समाधान कारक उपाय करें। चालानी कार्यवाही के दौरान कैस-लेस चालान को बढावा दें। पुलिस बल हमेशा अनुशासन में रहे इस हेतु अधीनस्थों को निर्देशित करें।

إرسال تعليق