अनूपपुर:कोतमा पुलिस के व्दारा रेत से भरा ट्रेक्टर जप्त कर अवैध रेत परिवहन करने वाले के विरूद्ध की गई कार्यवाही

कोतमा पुलिस के व्दारा  रेत से भरा ट्रेक्टर जप्त कर अवैध रेत परिवहन  करने  वाले  के विरूद्ध की गई कार्यवाही

अनूपपुर। दिनांक 04/12/2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खोडरी तरफ से  एक ट्रेक्टर में अवैध रेत उत्खनन कर ग्राम चाका की ओर परिवहन करते जाने वाले हैं सूचना पर हमराह पुलिस स्टाफ के मौके से जाकर रेड कार्यवाही की गई तो  में एक नीले रंग का स्वराज कम्पनी का  नंबर MP 65- AA-5035 का ट्रेक्टर  चालक  रेत लोड कर परिवहन करते पाया गया चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम छवि लाल  पिता मिस्टर जायसवाल  निवासी रेउसा  थाना कोतमा का होना एवं  ट्रेक्टर के स्वामी रामपाल जायसवाल निवासी चाका  के कहने पर खोडरी के पास नदी से चोरी से रेत निकाल कर ट्रैक्टर में लोड़कर परिवहन करना बताया जिनके कब्जे से एक नीले रंग का ट्रेक्टर  नंबर MP 65- AA-5035 स्वराज कम्पनी  व ट्राली में अवैध रेत लोड कुल मशरूका 405000/- रूपये का जप्त कर  आरोपी चालक छबिलाल जायसवाल पिता मिस्टर जायसवाल निवासी रेउसा  थाना कोतमा  एवं  ट्रेक्टर के स्वामी रामपाल जायसवाल निवासी चाका के खिलाफ धारा 303(2),317(5) बी एन एस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जिसमे महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक सुन्द्रेश सिंह , सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह,आर. शुभम तिवारी, राकेश सिंह   की भूमिका महत्वपूर्ण है ।

Post a Comment

أحدث أقدم