बुढ़ार पुलिस के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही
शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत दिनांक 03.01.25 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे पुल की तरफ कुछ व्यक्ति रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर बुढ़ार पुलिस द्वारा सूचना स्थान पर पहुँचकर कुछ समय इंतजार करने के बाद एक ट्रेक्टर क्र. टाटा 912 क्र. MP-18-ZF-7722 मय रेत लोड आते दिखा जोकि पुलिस रोड चेकिंग में रोका गया, पूंछताछ करने पर चालक/ ने अपना नाम चालक अंजनी कुमार उपाध्याय उर्फ गडु्डा पिता दादुराम उपाध्याय उम्र 38 साल निवासी विक्रमपुर, बुढ़ार, एवं वाहन स्वामी का नाम प्रकाश नारायण शर्मा पिता स्व. रामनिवास शर्मा निवासी टिकुरी टोला, थाना बुढ़ार बताया गया। उक्त वाहन की तलाशी लेने पर अवैध रेत लोड होना पाया गया, परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज न होना पाया गया। जिससे बुढ़ार पुलिस द्वारा वाहन को मय रेत लोड जप्त कर
चालक एवं वाहन मालिक विरूद्ध बी.एन.एस एवं खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में सउनि. हरिकिशोर, आर. मयंक मिश्रा एवं आर. आशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق