शहडोल:कोतवाली पुलिस की कार्यवाही - अवैध हथियार व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की कार्यवाही - अवैध हथियार व कारतूस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। कोतवाली पुलिस द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजा उर्फ मजहर खान पिता सिकंदर खान उम्र 38 वर्ष (निवासी इतवारी मोहल्ला, शहडोल), कल्याणपुर संस्कृति महाविद्यालय के पास खड़ा होकर बटनदार चाकू के माध्यम से आने-जाने वाले आमजन को डरा-धमका रहा है। उक्त सूचना की पुष्टि हेतु कोतवाली पुलिस तत्काल रवाना होकर सूचना स्थान पर दबिश देने पर आरोपी राजा को पकड़ कर तलाशी लेने पर एक नग धारदार चाकू एवं 02 नग जिंदा कारतूस बरामद हुए जिसपर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूंछताछ करने पर आरोपी द्वारा अनुज उर्फ अंशू सोनी पिता अजय सोनी (नि. सोनार गली) से प्राप्त किया था, अनुज सोनी और आलिम खान (निवासी कन्ना बहरा, जि.उमरिया) अवैध पिस्टल और रिवॉल्वर खरीदने-बेचने का काम करते हैं। 

इसी क्रम में अनुज सोनी पिता अजय सोनी नि. परमठ के पास, शहडोल एवं आरोपी अलिम खान पिता अनवर खान नि. कन्ना बहरा, से कारतूस प्राप्त कर विक्रय के लिये रखना तथा उपरोक्त दोनो के पास रिवोवर एवं पिस्टल कारतूस होने कि जानकारी दिया। जिसपर कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों के कब्जे से एक अदद् रिवोल्वर, 01 नग पिस्टल एवं 03 नग जिंदा कारतूस बरामद किय गए। उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. राजा उर्फ मजहर खान पिता सिकंदर खान उम्र 38 वर्ष, निवासी: इतवारी मोहल्ला, जिला शहडोल,

2. अनुज सोनी पिता अजय सोनी उम्र 19 वर्ष, निवासी: सोनार गली, परमठ के पास, जिला शहडोल,

3. आलिम खान पिता अनवर खान उम्र 32 वर्ष, निवासी कन्ना बहरा, जिला उमरिया

सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में उ.नि उपेन्‍द्र त्रिपाठी, राकेश बागरी, सउनि. रजनीश तिवारी, सउनि. कन्हैयालाल अहिरवार, प्र.आर. मायाराम अहिरवार, प्र.आर. गिरीश मिश्रा, आर. निर्मल मिश्रा एवं अजीत यादव व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सायबर सेल की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।


Post a Comment

أحدث أقدم