शहडोल:पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा यातायात थाने का वार्षिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा यातायात थाने का वार्षिक निरीक्षण 

शहडोल। आज  28 जनवरी 25 को पुलिस अधीक्षक शहडोल,  रामजी श्रीवास्तव द्वारा यातायात थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, वाहनों की स्थिति और यातायात थाने के कामकाज की समीक्षा की।

 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन और सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने थाने में उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

 पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात पुलिस की भूमिका सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने में अहम है। उन्होंने कर्मियों को सतर्क रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने थाने के स्टाफ की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।

 उक्त निरीक्षण में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश दीक्षित, थाना प्रभारी यातायात सेवेंदर राम भगत एवं समस्त यातायात थाना स्टॉफ उपस्थित रहा।

  


Post a Comment

Previous Post Next Post