शहडोल:मोदी सरकार के 11 वर्षां के कार्यकाल पर पत्रकार वार्ता, विकास प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मीट का हुआ आयोजन

मोदी सरकार के 11 वर्षां के कार्यकाल पर पत्रकार वार्ता, विकास प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मीट का हुआ आयोजन

शहडोल। भाजपा कार्यालय अटल निलय शहडोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि तक के अंतर्गत आयोजित किया जा रहे विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रोफेशनल मीट का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रोफेशनल मीटर में मुख्य वक्ता के रूप में मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री, दिलीप जायसवाल सहित जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने मोदी सरकार के 11 वर्षां की उपब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।

प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विकसित भारत के लिए मोदी सरकार समर्पित है। आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है । विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। नया भारत नए विश्वास के साथ विश्व पटल पर खड़ा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिकों के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भी दृढ़ इच्छा शक्ति कार्य कर रही है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसमें युवा, महिला, किसान और सभी की बराबर की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनकल्याण के हजारों हजार कार्य कर रहे हैं।

विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार, भारत बना विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था- श्रीमती अमिता चपरा, जिलाध्यक्ष

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर देश की जनता ने देखा कि हमने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पाकिस्तान के अंदर घुसकर ध्वस्त किया और आतंकवादियों का समूल नष्ट करने हेतु प्रयास हो रहे हैं।  ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23622 करोड़ तक पहुंच गया है। उपस्थित जनों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समर्थन किया। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप आज भारत में है। हर व्यक्ति के स्वास्थ्य स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और ई संजीवनी जैसी जनकल्याण की योजनाएं संचालित है।

मोदी के नेतृत्व में भारत का बड़ा विश्व में सम्मान - मनीषा सिंह, विधायक

जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की करमठता और जीवटतता हम सभी को एक नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जो भारत माता के कल्याण के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व मानक पटल पर अपने गौरव और सम्मान को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। श्रीमती मनीषा ने कहा कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम के माध्यम से हमने देश की आधी आबादी महिलाओं को 33प्रतिशत का आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। वही 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदी और 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। महिलाओं को सेना में स्थाई कमीशन मिला है। अमृतकाल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नई शिक्षा नीति लाकर देश की माटी से युवाओं को जोड़ा है। आज देश में 23 एम्स, 8 आईआईएम, सात आईआईटी और 490 नई यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हुई है। जिससे हमारे युवाओं का कौशल निरंतर निखर रहा है। पीएम कौशल विकास योजना के तहत 2 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। 

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर कदम- जयसिंह मरावी, विधायक

जैतपुर क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष देश के इतिहास के स्वर्णिम पल हैं। कांग्रेस के शासनकाल में देश 15वी अर्थव्यवस्था के पायदान पर टंगा हुआ था किंतु हमारी सरकार के 11 वर्षों के प्रयास से आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा हुआ है। भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान विश्व की महाशक्तियां कर रही हैं। हमारे छात्रों के लिए युद्ध विराम होता है। रूस और यूक्रेन का युद्ध इसका उदाहरण है। पाकिस्तान के नागरिक भी तिरंगा हाथ में लेकर स्वदेश लौटे थे। जन कल्याणकारी योजनाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास जीवन स्तर में बदलाव, यही मोदी सरकार की विशेषताएं हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा, राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, विधायक जयसिंह मरावी, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह, पूर्व विधायक प्रमिला सिंंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मिश्रा, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश्वर उदानिया, प्रदेश सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ अमित मिश्रा, जिला मंत्री प्रकाश नारायण शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाण्डेय मंचासीन रहे।

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष की झांकी को दिखाने के लिए लगी प्रदर्शनी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में 11 वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियां को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन और अवलोकन राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा, विधायक जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीगण, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, व्यापारी सहित काफी संख्या में प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे। विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन के पूर्व पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों के बारे में मुख्य वक्ता राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा, विधायक मनीषा सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र मिश्रा, जिला सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा एवं अरूण द्विवेदी उपस्थित रहे। अरूण द्विवेदी ने मंच संचालन किया एवं आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم