कलेक्टर ने विद्यार्थियों से की चर्चा, जानी उनकी रूचि और सपने
शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर
कार्यालय के विराट सभागार में कक्षा 6 एवं 9 वीं
के विद्यार्थियों से मुलाकात कर चर्चा की। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से पढाई, रूचियों, और
भविष्य के सपनों के बारे मे जाना। छात्रा रीया रजक ने कलेक्टर द्वारा पूछे गए सवाल
का जवाब देते हुए कहा कि मुझे आई.टी. विषय में रूचि रहती है। कलेक्टर ने
विद्यार्थियो से विद्यालयो में दी जा रही किताबे, साइकिले एवं गणवेश वितरण व इंटरनेट जैसी अन्य सुविधाओं के बारे में
जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यार्थियो को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने सपनो को
पूरा करने के लिए लगन और कड़ी मेहनत के साथ पढाई करें। इस अवसर पर अनुविभागीय
अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, सहायक
कलेक्टर सुश्री सौम्या आनंद, डीपीसी
अमरनाथ सिंह उपस्थित रहें।
.jpeg)
إرسال تعليق