शहडोल:कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

 कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले   सोहागपुर निवासी गीता प्रसाद शुक्ला ने सेवानिवृत्त उपरांत देय स्वत्वों का भुगतान कराने,उमरिया जिले के उमरिया निवासी जीतेंद्र गुप्ता ने वैध उमरिया नगर में पालिका क्षेत्र में माची पार्लर को अवैध लिखकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा असंवैधानिक तरीके से गोमती हटाये जाने, अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत गिजरी निवासी मानवती बाई ने नाली निर्माण का भुगतान कराने हेतु आवेदन जनसुनवाई में प्राप्त हुए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। 

जनसुनवाई में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास  मगन सिंह कनेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم