शहडोल:मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में निकाली गई नवांकुर सखी हरियाली यात्रा

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में निकाली गई  नवांकुर सखी हरियाली यात्रा 

नवांकुर सखी अभियान के तहत पौध बीज का किया गया वितरण

शहडोल।  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर प्रदेश को हरा भरा करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए नवांकुर सखी हरियाली यात्रा अभियान चलाया जा रहा है। जन अभियान परिषद विकासखंड सोहागपुर द्वारा नवांकुर सखी अभियान के माध्यम से गॉव गांव में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का सन्देश दिया जा रहा हैँ।

नवांकुर सखी अभियान के तहत ग्राम सिरोजा में हरियाली यात्रा निकाली गई तथा नवांकुर सखियों को पौध बीज और पौधे वितरित किये गए। जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री  भीम सिंह डामोर ने कहा कि पौधे को बड़ा करना एवं देखभाल करना हम सभी कि जिम्मेदारी है पेड़ पौधों से ही हम सभी का जीवन है इसलिए पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना आवश्यक है।

  कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिरोजा के सरपंच रामराज कोल ,पेशा जिला समन्वय  पप्पू कोल विकासखंड समन्वयक श्रीमती प्रिया सिंह बघेल ,नवांकुर संस्था से  डॉ.राज पांडे ,परामर्शदाता सतीश तिवारी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य एमएसडब्ल्यू के छात्र अनु प्रजापति ,राम लली सोनी ,सीता प्रजापति सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم