भारतीय खाद्य निगम डिपो प्रबंधक श्री मार्को का हुआ स्थानांतरण
निगम परिवार ने दी भावभीनी विदाई
शहडोल। भारतीय खाद्य निगम शहडोल में पदस्थ डिपो प्रबंधक धन सिंह मार्को का स्थानांतरण बिलासपुर छत्तीसगढ़ हो गया।
उक्त अवसर पर भारतीय खाद्य निगम परिवार द्वारा निगम के सभागार कक्ष में श्री मार्को के सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित निगम के गुणवत्ता नियंत्रक प्रबंधक मुकेश कुमार बड़तरा द्वारा श्री मार्को के लगभग 2 वर्ष के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए शाल व श्रीफल भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
ज्ञात हो कि श्री मार्को के उत्कृष्ट कार्य व प्रदर्शन के लिए दो माह पूर्व केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में उन्हें सम्मानित भी किया गया था।कार्य के प्रति लगनशील रहते हुए श्री मार्को द्वारा इन दो वर्षों के कार्यकाल में चावल का परिदान कुलशलता पूर्वक कराया गया, साथ ही समय-समय पर संभाग में स्थित तीनों जिलों के वेयरहाउस तथा डिपो का निरीक्षण भी लगातार किया जाता रहा।
सकुशल कार्य व बेहतर प्रदर्शन करने वाले अपने अधीनस्थ कर्मचारीयों का उनके कार्य के प्रति उनका मनोबल बढ़ाने एवं कार्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरतने वालों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करने में भी हीला हवाली नहीं करते थे।श्री मार्को के विदाई समारोह कार्यक्रम में निगम परिवार के ललित मोहन सिंह,विनायक मीणा,चंद्रजीत निषाद,विनय शर्मा, अजय कुमार तिवारी,सुमित कुमार झा,अरुणेश पाठक,जैकी जैकी टिग्गा,संदीप कुमार पटेल, आशीष कुमार पांडेय,रामसागर मीणा, अरविंद कुमार चतुर्वेदी,सोनू कुमार प्रसाद,परमात्मा प्रसाद,बी.डी.सिंह सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।निगम परिवार द्वारा एकजुट होकर श्री मार्को को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेदकर भावभीनी विदाई दी गई।

एक टिप्पणी भेजें