शहडोल:कारगिल विजय दिवस पर वीरों को किया गया नमन, पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय परिसर में हुआ भावपूर्ण आयोजन

कारगिल विजय दिवस पर वीरों को किया गया नमन, पंडित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय परिसर में हुआ भावपूर्ण आयोजन 

शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल (म.प्र.) द्वारा कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के शहडोल परिसर सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. रामशंकर जी ने की।मंच पर कुलसचिव डॉ आशीष तिवारी,डॉ विनोद शर्मा,परिसर प्राभारी ,डॉ गीता सराफ थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत माता के उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। सभा में छात्रों, प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

माननीय कुलपति प्रो. रामशंकर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि —

"कारगिल विजय दिवस सिर्फ एक ऐतिहासिक जीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की अनमोल गाथा है। हमें अपने सैनिकों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लेना चाहिए।"

कार्यक्रम में बोलते हुए परिसर प्रभारी डॉ गीता सराफ ने कारगिल के वीर सपूतों को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ आदर्श तिवारी जी ने किया कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन तथा संयोजन डॉ नीलेश शर्मा सहायक प्राध्यापक इतिहास ने किया।

हमारे विश्वविद्यालय में कार्य कर रहे कारगिल क्षेत्र से सेवा निवृत्त हुए गोपाल तिवारी जी का सम्मान किया गया उन्होंने कारगिल की के मौसम की समस्या और बातावरण पर आ रही परेशानी को बताया।गोपाल कृष्ण तिवारी एक्स आर्मी ( भूतपूर्व  नायब सुबेदार) आर्मी ऐजुकेशन कोर भारतीय सेना में जूनियर कमीशन ऑफिसर से 31 मार्च 2021 को लगभग 17 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, उन्होंने अपने सैन्य जीवन का  अनुभव एवं कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी सभी से शेयर किया। वर्तमान में पंडित शंभूनाथ विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग में कार्यरत हैं

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, प्रेरक भाषण तथा कारगिल युद्ध के वीरगाथाओं पर आधारित चलचित्र प्रदर्शन भी हुआ, जिसने उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम संयोजन में इतिहास विभाग के डॉ सुषमा नेतामडॉ अंकित सिंह बघेल, आषुतोष तिवारी,डॉ गोविंद तिवारी थे का सहयोग प्राप्त हुआ।

अंत में दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।तथा दीप जला कर भावांजलि  आर्पित की विश्वविद्यालय द्वारा इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति एवं सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया।


Post a Comment

और नया पुराने