प्रकृति की गोद भरने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत किया गया पौधरोपण
शहडोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु "एक पेड़ मां के नाम"अभियान चलाया जा रहा है।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में ग्राम ऐंताझर के हनुमान मंदिर परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे,विकासखंड समन्वयक प्रिया सिंह बघेल, सरपंच मैकू बैगा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष मंजुला द्विवेदी एवं सचिव अनुभव शर्मा सहित अन्य लोगों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के फल एवं छायादार पौध का रोपण किया गया तथा पौध का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

إرسال تعليق