शहडोल: सीईओ जिला पंचायत ने पीएम जनमन आवास का किया निरीक्षण

 सीईओ जिला पंचायत ने पीएम जनमन आवास का किया निरीक्षण

शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद ने जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पड़मानिया में पीएम जनमन योजना के तहत बनाए गए पीएम जनमन आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएम जन मन योजना के आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही श्री नरेश बैगा से चर्चा की तथा आवास निर्माण हेतु दी गई किश्तो के बारे में जानकारी ली। हितग्राही ने सीईओ जिला पंचायत को अवगत कराया कि मुझे आवास निर्माण हेतु सभी किश्त प्रदाय कर दी गई है और मै अपने परिवार के साथ पक्के आवास में रह रहा हूं।

        इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुद्रिका सिंह, सरपंच श्रीमती कमलेशिया बैगा, उपसरपंच अनिल साहू, सहायक यंत्री राघवेंद्र सिंह,उपयंत्री सुभाष भारती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।


Post a Comment

और नया पुराने