शहडोल :बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

शहडोल। राज्य शासन के निर्देशानुसार बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अंतर्गत महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग, श्रम विभाग,पुलिस विभाग, स्वास्थ्य  विभाग, एवं स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर संभागीय मुख्यालयों के विभिन्न चौराहों, धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैड आदि स्थानों पर बाल भिक्षाव़़त्ति अभियान चलाया गया। बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु चलाए जाने हेतु सर्वे दल (जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रमविभाग, पुलिस विभाग,चाईल्डलाईन एवं एजीओ हार्ड संस्था) का गठन कर अभियान अंतर्गत ऐसे बच्चे जो भिक्षावृत्ति में लिप्त, सड़को पर रहने वाले एवं उनके परिवारों का चिन्हाकन व सर्वे कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ,जिससे बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चें व उनके परिवारों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके ।


Post a Comment

और नया पुराने