शहडोल:कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। 

जनसुनवाई में उमरिया जिले के बिरसिंहपुर तहसील के ग्राम मझगवां निवासी फूल सिंह ने आवास योजना की राषि धोखा-धड़ी करके हड़प लेने पर जांच कराने बावत, शहडोल जिले की जैतपुर तहसील के ग्राम बरगवां निवासी राजकुमार अहिरवार ने आर्थिक सहायता दिलाने हेतु, शहडोल जिले के सोहागपुर वार्ड नं. 03 निवासी सकील अहमद ने दीवाल काटकर सीढ़ी बना लेने की षिकायत, राजेन्द्र कुमार बैगा वाहन चालक महिला एवं बाल विकास परियोजना बुढ़ार जिला शहडोल ने नवम्बर माह का वेतन दिलाए जाने के संबंध में जनसुनवाई में आवेदन किया। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त विकास  मगन सिंह कनेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم