शहडोल के गांधी चौक स्थित भारती प्रेस टावर में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
शहडोल। शहडोल के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गांधी चौक के समीप स्थित भारती प्रेस टावर में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में टावर की कई दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं की चपेट में आ गई। आग लगने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही, फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
अब तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है, तथा आसपास के क्षेत्र को एहतियातन खाली करवा लिया गया है।
जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।


إرسال تعليق