अनूपपुर:कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्तः दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्तः दो आरोपी गिरफ्तार 

अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

04 अगस्त 2025 को सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के  टी.वी.एस. मोपेड CG16CT5752 में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे है जिस पर टी.आई. कोतवाली अरविन्द के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक रीतेश सिहं, आरक्षक प्रकाश तिवारी दीपक बुन्देला, चालक प्रधान आरक्षक खेमराज मार्को द्वारा बाबा कालोनी उंजीर बगीचा के पास आरोपी विक्रम पटेल पिता सुखलाल पटेल उम्र करीब 27 साल निवासी ग्राम पिपरिया व राजकुमार कोल पिता सोहनलाल कोल उम्र करीब 27 साल निवासी ग्राम पिपरिया से अवैध अंग्रेजी शराब कुल 39.75 लीटर कीमती 42, 226 रुपये एवं टी. वी. एस. मोपेड CG16CT5752 कीमती 80, 000 रुपये जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 390/25 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का कायम कर गिरफ्तार किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم