सक्ती:हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत सक्ती में निकली बाईक रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत सक्ती में निकली बाईक रैली

कलेक्टर की अगुवाई में आयोजित की गई बाईक रैली, तिरंगा यात्रा और शपथ कार्यक्रम

तुला राम सहीस स्वतंत्र पत्रकार छत्तीसगढ़

सक्ती।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो की अगुवाई में जनपद पंचायत सक्ती में बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली, तिरंगा यात्रा और शपथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल सक्ती से प्राथमिक शाला सोंठी तक कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ  वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए बाईक-स्कूटी जागरूकता रैली के प्राथमिक शाला सोंठी पहुचने के बाद ग्राम पंचायत बोईरडीह तक सभी अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और जिलेवासियों द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया एवं हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता हेतु आमजन को प्रेरित किया गया। ग्राम पंचायत बोईरडीह में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ तिरंगा रंगोली तिरंगा गीत और तिरंगा नृत्य का आयोजन किया गया। स्व सहायता समूह की दीदीयो द्वारा इस अवसर पर तिरंगा घरेलू उत्पाद का स्टाल भी लगाया गया। कलेक्टर  तोपनो द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को हर घर तिरंगा के लिए शपथ भी दिलाया गया। साथ ही तिरंगा हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय अधिवक्ता  चित्रंजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि  रंजन सिंहा, जिला पंचायत सदस्य  विद्या सिदार,  आयुष शर्मा, जनपद अध्यक्ष  नीतू राय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  बंशीधर खाण्डे, जनपद सदस्य राजू बजरंग राठौर, सुषमा साहू, विधायक प्रतिनिधि ऋषि राय,  राम नरेश यादव, जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रीति पवार,  एवं सम्माननीय जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक एवं स्व सहायता समूह की दीदीयां एवं स्कूल के बच्चे और विभिन्न जिलेवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन उच्च न्यायालय अधिवक्ता  चित्रंजय पटेल द्वारा तथा सीईओ  प्रीति पवार द्वारा कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया गया।b

Post a Comment

और नया पुराने