जयसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 14 गांजा पौधे सहित आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। 26 सितम्बर 2025 को थाना जयसिंहनगर क्षेत्रांतर्गत पता तलाश, अवैध मादक पदार्थ, अवैध खनिज उत्खनन एवं जुआ–सट्टा की रोकथाम हेतु कस्बा देहात क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इस दौरान ग्राम मसिरा, बनचाचर तिराहा के पास विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डोंगरीटोला, बनचाचर निवासी विष्णु कुशवाहा पिता स्व. धून्धा कुशवाहा उम्र 62 वर्ष अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की खेती कर रहा है।
सूचना को गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा संदेही के घर पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी विष्णु कुशवाहा को पकड़ा गया एवं उसके कब्जे से कुल 14 गांजा के पौधे (कुल वजन 30 किलोग्राम, अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,50,000/-) जप्त किए गए। आरोपी ने पूछताछ में स्वयं सेवन करने तथा विक्रय करने की बात स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध थाना जयसिंहनगर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। जप्तशुदा सामग्री पुलिस अभिरक्षा में सील कर सुरक्षित रखा गया है।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. अजय कुमार बैगा के नेतृत्व में उ.नि. जीवन सिंह तेकाम, उ.नि. मोहितलाल सोनवानी, प्र.आर. राजकुमार जायसवाल, विजय सिंह, आर. लवकेश सिंह राठौर, आर. चिरंजीव चौधरी, उदयभान सिंह एवं महिला आर. प्यारी की सराहनीय भूमिका रही।

إرسال تعليق