नशीली दवा बिक्री रोकने में देवलोंद पुलिस की सफलता - आरोपी गिरफ्तार, अवैध कफ सिरप जब्त
शहडोल। थाना देवलोंद को 26 सितंबर 2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजेश गुप्ता, पिता गनपतलाल गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी सोसायटी तिराहा, अपने होटल शिवम स्वीट्स में अवैध नशीली दवा आनरेक्स कफ सिरप छुपाकर रखा है। सूचना पर थाना देवलोंद पुलिस टीम द्वारा सूचना स्थान पर रेड कार्यवाही की गइ एवं तलाशी लेने पर आरोपी राजेश गुप्ता पिता धनपतलाल गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी सोसायटी चौक, बुड़वा, थाना देवलोंद, शहडोल के कब्जे से 15 शीशी नशीली आनरेक्स कफ सिरप (कुल मूल्य ₹2,925/-) जप्त की गई।
बरामदगी एवं आरोपी
इस कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से कुल 15 शीशी नशीली आनरेक्स कफ सिरप (कुल मूल्य ₹2,925/-) और 1 नग मोबाईल जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नंदू उर्फ मुकेश जायसवाल, निवासी चौरी, थाना देवलोंद, उसे यह कफ सिरप सप्लाई करता था। उक्त पर अग्रिम कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही एस.डी.ओ.पी. महोदय ब्यौहारी, मुकेश अविद्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में उप.निरी. हरिभान सिंह परस्ते, सउनि. इन्द्रलाल पुरी, प्र.आर. दिनेश शुक्ला, आर. अभिषेक तिवारी एवं आर.चित्रांशु शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

إرسال تعليق