मेडिकल कालेज शहडोल मे खराब व्हीलचेयर को रोटरी क्लब विराट शहडोल एवं समाजसेवी द्वारा सुधारा गया
शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) शहडोल मे रोटरी क्लब विराट एवं साईँ सेवा समिति शहडोल द्वारा 7 खराब व्हीलचेयर को सुधारा गया। बता दे की मेडिकल कॉलेज शहडोल मे व्हीलचेयर खराब होने पर मरीज को भर्ती एवं डिस्चार्ज हेतु एक वार्ड से दूसरे वार्ड, एक्स - रे कक्ष, रक्त जाँच कक्ष, सोनोग्राफी कक्ष, दवाई कक्ष, प्रसव कक्ष एवं ओपीडी से प्रथम तल, द्वितीय तल अथवा तृतीय तल मे मरीज को ले जाने मे मरीज सहित परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उस परेशानियों से आज निजात दिलाने का एक़ सार्थक प्रयास रोटरी क्लब विराट शहडोल एवं साईँ सेवा समिति शहडोल द्वारा किया गया।
रोटरी क्लब विराट एवं समाजसेवियों ने अपनी सेवाएं दी
रोटे. सी. एम. मेहानी, रोटे. दीपक गौतम, रोटे. सुशील खोडियार, रोटे. अशोक सराफ, रोटे. देवेंद्र श्रीवास्तव, रोटे. डॉ कपिल कुमार मिश्रा, रोटे. देवेंद्र ठारवानी, समाजसेवी शेखर दंड, समाजसेवी क्रिस्टी अब्राहम शामिल रहे।

إرسال تعليق