स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक ब्यौहारी के अगुवाई में जनपद पंचायत परिसर ब्यौहारी एवं शिव मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
एक दिन, एक साथ, एक घण्टा सफाई अभियान के तहत किया गया श्रमदान
शहडोल। स्वच्छता ही सेवा है। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिले भर में श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान का संचालन किया जा रहा है। ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद कोल की अगुवाई में 25 सितम्बर को श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से जनपद पंचायत ब्यौहारी परिसर तथा परिसर में स्थित शिव मंदिर की साफ-सफाई की गई। परिसर में बरसात के कारण उग आई झाड़ियों की साफ-सफाई के साथ ही कार्यालय परिसर में भी श्रमदान के माध्यम से सफाई की गई।
विधायक शरद कोल ने कहा कि स्वच्छता का यह कार्यक्रम आम जनमानस को स्वच्छता का संदेश देने के लिए है। उन्होंने अपील की है कि स्वच्छ पर्यावरण तथा निरोगी रहने के लिए जीवन के हर आयाम में स्वच्छता अपनाएं। अपने घर, अपने परिवेश, कार्य स्थल तथा अपने गांव को स्वच्छ रखें। श्रमदान कार्यक्रम में सीईओ जनपद पंचायत ब्यौहारी सहित कार्यालय के स्टाफ तथा आमजन ने भाग लिया।

إرسال تعليق