थाना जैतहरी पुलिस ने दो अपहृत नाबालिक बालिकाओं को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
जैतहरी, अनूपपुर। थाना जैतहरी पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अपहृत दो नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला दिनांक 11.09.2025 को सामने आया, जब ग्राम गुंवारी निवासी एक व्यक्ति ने थाना जैतहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 09.09.2025 को बिना किसी सूचना के घर से कहीं चली गई है। परिजन को संदेह था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक के तहत धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।
इसी प्रकार दूसरा मामला 21.09.2025 को ग्राम अमगंवा से आया, जहाँ एक अन्य व्यक्ति ने अपनी नाबालिक पुत्री के 20.09.2025 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में भी पुलिस ने तत्काल धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अपहृता की तलाश हेतु कार्रवाई प्रारंभ की।
इन दोनों प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना जैतहरी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बालिकाओं को दस्तयाब किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात बाल कल्याण समिति अनूपपुर के आदेश पर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमर वर्मा, सउनि कमला टांडिया, सउनि जयसिंह, प्रधान आरक्षक 72 श्याम शुक्ला, प्रधान आरक्षक 94 विजयनंद पांडेय, महिला आरक्षक 343 मंजू भट्ट तथा आरक्षक 229 रामेश्वर शर्मा की विशेष भूमिका रही।

إرسال تعليق