शहडोल:नदी में डूबने से दो लापता, एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

नदी में डूबने से दो लापता, एक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी

शहडोल से फरीद खान कि रिपोर्ट 

शहडोल। शहडोल जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से दो लोग लापता हो गए, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू दल ने लापता लोगों की खोज शुरू की तो जैतपुर थाना क्षेत्र में नदी में डूबी महिला की लाश दूसरे दिन सोमवार सुबह मिल गई है। दूसरे मामले में पुलिस एवं रेस्क्यू दल को सफलता नहीं मिली है।

महिला का दूसरे दिन मिला शव

जैतपुर थाना क्षेत्र के बहगढ़ सोन नदी में नहाने गई महिला गहरे पानी में डूब गई और लापता हो गई थी, लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश शुरू की और महिला की लाश को दूसरे दिन सोमवार को मिल गई है। जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि घटना की जानकारी रविवार दोपहर मिली थी, जानकारी देने वाले लोगों ने बताया था कि महिला अनूपपुर जिले की रहने वाली मुन्नी बाई है। और वह रिश्तेदारी में बहगढ़ गांव घूमने आई थी। और नदी नहाने के दौरान वह तेज बहाव में बह गई और डूब कर लापता हो गई। घटना के बाद जैतपुर पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। सोमवार सुबह पुनः स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया और मुन्नी बाई का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

आज फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

दूसरी घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के  नरवार गांव में हुई है।जहां मवेशी चराने गए शंकर सिंह गोड (55) नदी पार करते समय नदी के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया है। नदी पार करते समय  शंकर को गांव के लोगों ने देखा था। जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो पुलिस को इसकी  जानकारी दी गई। रविवार सुबह से पुलिस के साथ एस डी आर एफ टीम शंकर की तलाश कर रही है। लेकिन सोमवार सुबह तक शंकर का पता नहीं चला है । रेस्क्यू दल के प्रभारी उप निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि रविवार शाम तक रेस्क्यू में शंकर का पता नहीं लग पाया था। अंधेला होना पर रविवार को रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। सोमवार फिर दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया है। अभी तक लापता शंकर का पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

أحدث أقدم