नेशनल लोक अदालत का किया गया आयोजन
शहडोल। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष काशीनाथ सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शहडोल के निर्देशानुसार एवं सुशील कुमार अग्रवाल जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, बुढ़ार की अध्यक्षता में को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
नेशनल लोक अदालत में लबित रेगुलर प्रकरणों 417 रैफर प्रकरण में 391 प्रकरण का निपटारा किया गया तथा जिसपे 803 लोग लाभावित हुए एवं 5687814 (शब्दों में छप्पन लाख सैतासी हजार आठ सौ चौदह रूपये मात्र) की राशि अवार्ड की गई। इसी प्रकार लगभग 1802 पिलिटिगेशन प्रकरणों में 445 प्रकरणों का निपटारा किया गया तथा लगभग रुपये 1223019 (शब्दों - बारह लाख तेईस हजार उन्नीस रुपये मात्र) की वसूली की गई।
लोक अदालत में पक्षकारों के चिकित्सा सुविधा हेतु चिकित्सा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोक अदालत में 05 खंडपीठ सुशील कुमार अग्रवाल जिला न्यायाधीश, विजेंद सिह रावत, श्रीमती आकांक्षा तेकाम, ऋषव दीक्षित लक्ष्मण रोहित न्यायिक मजिस्टेट संचालित रही। साथ ही नयायालीन सहभागिता हेतु अति. सहायक अभियोजन अधीकारी कुबेन्द्र शाह ठाकुर संतोष कुमार पाटले, अपर लोक अभियोजक अधिकारी आलोक राय, असोक सिसोदिया एवं न्यायालयीन वरिष्ठ कर्मचारी श्रीमती अनीता शर्मा एवं नायब नाजिर राज कुमार पैकरा एवं अन्य कर्मचारी व पुलिस विभाग का द्वारा नयायालयीन कार्य में विशेष सहयोग रहा।
उक्त न्यायालयीन प्रकरणों में बुढ़ार न्यायालय के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जयकांत मिश्रा एवं उनके सहपाठी मौजूद रहे साथ ही खण्डपीठ सदस्य आजाद सिंह, अधिवक्ता, नीलेश सिंह सुशांत शेखर घोष विष्णू शरण द्विवेदी अधिवक्ता वीरमान सिंह अधिवक्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता मोहन उपाध्याय उपस्थित हुए।

إرسال تعليق