शहडोल:ब्लाक खैरहा मे हुआ जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता बैठक

ब्लाक खैरहा मे हुआ जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं कार्यकर्ता बैठक

शहडोल। जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अजय अवस्थी के प्रथम नगर आगमन पर खैरहा ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व मे भव्य स्वागत किया गया।

बंगवार साई मंदिर से सैकड़ो युवाओं ने विशाल वाहन रैली के माध्यम से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया, तत्पश्चात समस्त वरिष्ठजन, खैरहा ब्लॉक के समस्त मंडलम, सेक्टर, अध्यक्षगण और कार्यकर्ताओं तथा आमंत्रित कांग्रेसजन एवं आमजन की उपस्थिती मे आमसभा का आयोजन किया गया।

आमसभा मे जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने स्थानीय मुद्दों को संज्ञान मे लेते हुए उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि, प्राइवेट कालरियों मे स्थानीय युवाओं को 70% रोजगार एवं मुआवजों मे आ रही विसंगतियों को दूर करेंगे, कांग्रेस पार्टी आपके हितों कि रक्षा के लिए सदैव आप सभी के साथ है।

आमसभा के उपरांत जिलाध्यक्ष ने बूथ, मंडल एवं सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के संबंध मे चर्चा की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी, शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,संदीप द्विवेदी जिलाध्यक्ष के साथ रहे।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से खैरहा ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, जनपद अध्यक्ष बुढ़ार सुश्री उमा धुर्वे, बुढ़ार ब्लाक अध्यक्ष राजीव शर्मा, धनपुरी मंडलम अध्यक्ष मोहम्मद साबिर, ओंकार सिंह, जवाहर राव, हर्ष पाठक, राहुल द्विवेदी,अश्वनी द्विवेदी, राकेश पाठक,सौरभ सिंह, प्रभात शुक्ला,अख्तर, बांके बिहारी, दीपू, रिशु, नितिन तिवारी, अनिल सोनी, दुर्गेश यादव, नरेश जयसवाल आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

أحدث أقدم